Jaunpur News : किशोरी को भगाने में शामिल दो युवक गिरफ्तार
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को भगाने में संलिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के निर्देशन में अपराध पर नियंत्रण हेतु अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक उमेश यादव व चन्द्रमा पाण्डेय हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र गिरी, गणेश यादव तथा कांस्टेबल हरिशचन्द्र ने भारतीय दण्ड विधान की धारा 363, 120B, 504, 506 में वाञ्छित थाना क्षेत्र स्थित शाहमऊं निवासी अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र हरिनाथ तथा शिवम पुत्र शेषनाथ को ऊंचगांव हनुमान मन्दिर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत चालान न्यायालय भेज दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।