Jaunpur News : करंट की चपेट में आने से दो बालिकाएं झुलसी

Jaunpur News : करंट की चपेट में आने से दो बालिकाएं झुलसी

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में छत पर खेलते समय छत के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दो बालिकाएं झुलस कर घायल हो गई। गनीमत रही कि बिजली कट जाने की वजह से बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। दोनों बालिकाओं को उपचार हेतु स्वजनों द्वारा जिला अस्पताल जौनपुर में भर्ती कराया गया है।

पिलखिनी गांव निवासी भूलन कश्यप की पुत्री 9 वर्षीया सोनाली अपनी सहेली 8 वर्षीया रानी सरोज पुत्र दुर्गा प्रसाद सरोज के साथ छत पर खेल रही थी। इसी दौरान छत पर से गुजरे हाई वोल्टेज तार की चपेट में सोनाली आ गई। छुड़ाने गई रानी भी उससे चिपक गई परंतु तभी बिजली कट जाने की वजह से दोनों छत पर गिरकर घायल हो गई। बालिकाओं के चीखने की आवाज सुनकर स्वजन भागकर मौके पर पहुंचे तथा दोनों बालिकाओं को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent