Jaunpur News : ट्रक ने बस में मारी टक्कर, एक की मौत व 20 घायल

Jaunpur News : ट्रक ने बस में मारी टक्कर, एक की मौत व 20 घायल

रामलला का दर्शन करने जा रहे थे भाजपा कार्यकर्ता

श्यामधनी यादव एडवोकेट
पराऊगंज, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार के समीप असबरन गांव के सामने मंगलवार की भोर में ट्रक ने बस में टक्कर मार दी जिसमें बस सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गये। चार लोगों की गंभीरावस्था को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सोनभद्र से अयोध्या रामलला के दर्शन करने के लिये जा रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बस को ट्रक ने पास लेने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दी। वहीं बताया जा रहा है कि बस मे 41 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सवार थे। जैसे ही उनकी बस त्रिलोचन महादेव के पास असबरनपुर गांव के outlet k way nike air jordan mid bouncing putty egg adidas yeezy boost 350 turtle dove masque de plongée yeezy boost 350 v2 black philadelphia eagles kelly green jersey baby trend stroller outlet k way nike air jordan 1 elevate low snorkel snorkel custom jerseys lingerie super sexy nike ispa 270 banchero orlando jersey सामने पहुंची पास लेने के चक्कर में तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बस में टक्कर मार दिया। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़कर आए और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी ले गए जहां पर डॉक्टरों की टीम ने अशोक पटेल 19 वर्ष को मृतक घोषित कर दिया और चार भाजपा कार्यकर्ताओं की गम्भीरावस्था को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं घायलों में सीमा 45 वर्ष पत्नी सुखन पटेल निवासी मेदनीखार थाना भिंढ़मगंज सोनभद्र, फूलचंद 45 वर्ष पुत्र प्यारे लाल निवासी उदेरी सोनभद्र, भारती देवी 45 वर्ष पत्नी फूलचंद, पंचूराम 60 वर्ष निवासी मेदनीखार जनपद सोनभद्र, विजय कुमार 50 वर्ष पुत्र अकालू निवासी मेदनीखार थाना विंढ़मगंज सोनभद्र, रामलखन 50 वर्ष पुत्र नंदलाल निवासी बोम सोनभद्र, जमुना प्रसाद 64 वर्ष निवासी हरपुरा भिंढ़मगंज सोनभद्र, चंद्र देव पाल 63 वर्ष निवासी मेदनीखार, फूलचंद 45 वर्ष पुत्र प्यारेलाल निवासी उदारी, राम प्रताप पुत्र शुद्धी शाह निवासी हरपुरा सोनभद्र, चंपा देवी 60 वर्ष पत्नी मुरली राम निवासी फेदाल सोनभद्र, गोकुल 42 वर्ष एवं वासुदेव पुत्र अयोध्या निवासी हरपुरा मंतारा देवी 42 वर्ष मुन्ना लाल, नव वर्ष पुत्र सोनवचन निवासी हरपुरा, किशुन पुत्र हीरालाल निवासी बैरखड़, बाबूराम 43 वर्ष पुत्र बैजू राम निवासी हरपुरा, विद्या देवी 65 वर्ष, पना देवी पत्नी दीनानाथ आदि घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जलालपुर थाना प्रभारी राजेश यादव मय हमराह मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर विधिक कार्रवाही में जुट गए। वहीं ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह मौके पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं का हाल-चाल लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent