JAUNPUR NEWS : सूचना विभाग का तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

JAUNPUR NEWS : सूचना विभाग का तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

जौनपुर। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के हेतु सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी कार्यक्रम शुभारंभ करते हुए सदस्य विधान परिषद ने कहा कि विकास भवन परिसर में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की प्रदर्शनी लगायी गयी है जहां शासन की याजनाओं के सम्बन्ध में समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी है। प्रदर्शनी आम जनमानस के लिए उपयोगी है। योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हो सकते हैं। जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने अधिकारियों/कर्मचारियों एवं आम जनमानस से प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील किया। साथ ही कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित हो और योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें। प्रदर्शनी में शासन की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं मश्लन मुफ्त वैक्सीनेशन, मिशन रोजगार के तहत युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट, मिशन रोजगार, मिशन शक्ति, ओडीओपी आदि के चित्रों के माध्यम से जानकारी दर्शयी गयी है। प्रर्दशनी के प्रथम दिवस अपर जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह ने कम्पोजिट विद्यालय मियॉपुर के अध्यापकों एवं बच्चों को प्रदर्शनी का अवलोकन कराते हुए शासन की योजनाओं के सम्बन्ध में अवगत कराया। इस अवसर पर सूचना विभाग के कर्मचारी अनवीश यादव, सुशील मौर्या, सुमित सिंह, पवन सोनकर, शशि यादव, प्रिंट/इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA