आदित्य ने यूपी स्केटिंग में कांस पदक जीता
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। स्थानीय संत मैरी कॉन्वेंट स्कूल के कक्षा सात में पढ़ रहे आदित्य अग्रवाल ने नोएडा में सम्पन्न यूपी स्केटिंग के 5 किमी मैराथन दौड़ में कांस पदक जीतकर नगर का नाम रोशन किया है। आदित्य अग्रवाल के पिता बसंत कुमार अग्रवाल पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू स्टेशन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर (बिजली) व माता अनिता अग्रवाल अपने पुत्र की इस उपलब्धि से प्रसन्न हैं वही विद्यालय परिवार एवं परिचितों में हर्ष व्याप्त हैं तथा सभी ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















