Jaunpur News: जो राम को लाये हैं, हम उनको लायेंगेः अनिल मोदनवाल

Jaunpur News: जो राम को लाये हैं, हम उनको लायेंगेः अनिल मोदनवाल

जन विश्वास यात्रा का पुष्पवर्षा से किया गया दिव्य स्वागत
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जन विश्वास यात्रा के शनिवार को शाहगंज प्रवास के बाद रविवार को सुल्तानपुर जाते समय भाजपा नेता अनिल मोदनवाल के नेतृत्व में रथ पर पुष्पवर्षा करने के पश्चात रथ पर सवार सांसद विनोद सोनकर, राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति एंव काशी क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता अनिल मोदनवाल ने कहा कि जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे, कमल फिर से खिलाएंगे भगवा घर घर फहराएंगे। जन विश्वास यात्रा को मिल रहे विशाल जन समर्थन से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनरू बनने का संकेत मिल रहा है।

इस अवसर पर शिरीष अग्रहरि, सभासद, भुवनेश्वर मोदनवाल, सभासद, मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, कृष्णकांत सोनी, अर्पित जायसवाल, प्रवेश मोदनवाल, किशन अग्रहरि, चिंताहरण शर्मा, विजय जायसवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जिले के जन विश्वास यात्रा शनिवार को तीसरे दिन की यात्रा देर शाम शाहगंज नगर पहुंची जहां नगर नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल व अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने मालाओं से जमकर स्वागत किया। वहीं रात्रि विश्राम के बाद सुबह नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल उनके पुत्र व समाजसेवी व कार्यकर्ता अनुराग जायसवाल पुत्रवधु भाजपा युवा नेत्री आंचल जायसवाल विधानसभा 365 शाहगंज ने अतिथि, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं का नगर आगमन पर अंगवस्त्रम से स्वागत किया। साथ ही सभी का आभार व्यक्त करते हुये युवा भाजपा नेत्री ने कहा कि इस जन विश्वास यात्रा से निश्चित तौर पर बहुत ज्यादा ऊर्जा मिली हम सभी भाजपा का आभार व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा के कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति, भाजपा के प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता, कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, वर्तमान अध्यक्ष गीता जायसवाल, भाजपा युवा नेत्री आंचल जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने अपना विचार व्यक्त किया। यात्रा में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला मंत्री सुशील मिश्रा, काशी महामंत्री सुशील त्रिपाठी, विधानसभा प्रभारी अरुण राय, यात्रा प्रभारी जितेंद्र सिंह, शाहगंज मण्डल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, महामंत्री चिंता हरण शर्मा, प्रदीप शर्मा, अमित शर्मा आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

A

 

 

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent