HomeJaunpurJaunpur News : युवक ने फंदे से झुलकर दी जान

Jaunpur News : युवक ने फंदे से झुलकर दी जान

Jaunpur News : युवक ने फंदे से झुलकर दी जान

मछलीशहर, जौनपुर। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवक ने साड़ी के फंदे के सहारे झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। कृपाशंकर नगर में पानी टंकी के पास रहने वाले संदीप चौरसिया (25 वर्ष) पुत्र मिट्ठू चौरसिया के पंखे के हुक में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गया। गुरुवार की रात में घटना से पहले पिता ने किसी बात को लेकर उसे डाटा फटकारा था जिसके बाद वह सोने के लिए अपने कमरे में चला गया जहां घटना को अंजाम दिया।

युवक की एक वर्षपूर्व शादी हुई थी। पत्नी वर्तमान में मायके में ही है। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता हैं। तहरीर के आधार पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

Must Read