HomeJaunpurJaunpur News: सक्षम किट से होगा नौनिहालों का सर्वांगीण विकास: डा. उमेश...

Jaunpur News: सक्षम किट से होगा नौनिहालों का सर्वांगीण विकास: डा. उमेश चन्द्र

  • सक्षम किट से होगा नौनिहालों का सर्वांगीण विकास: डा. उमेश चन्द्र

  • 35 आंगनवाड़ी केन्द्रों को सक्षम किट, 168 को शिशु डेस्क व फोम मैट वितरित

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय सुइथाकला के 35 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सक्षम किट तथा 168 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए शिशु डेस्क एवं फोम मैट शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि सक्षम किट का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना और उन्हें स्कूल के लिए तैयार करना है। सरकार का प्रमुख लक्ष्य शाला पूर्व शिक्षा प्री-स्कूल एजूकेशन के माध्यम से 3 से 6 वर्ष के बच्चों को खेल-खेल में अनौपचारिक शिक्षा प्रदान करना तथा उनके मानसिक, शारीरिक व सामाजिक कौशल विकसित करना है।डॉ. तिवारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री बृजबाला श्रीवास्तव, सरिता सिंह, सुमन सिंह, अंजू सिंह, सिंहारी देवी, शोभावती वर्मा, पुष्पावती यादव और गरिमा यादव को सक्षम किट प्रदान किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सरिता तिवारी, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर विनय यादव, मुख्यसेविका पुष्पा पांडेय, शिवांगी गुप्ता, रंजू रजक, श्रद्धा सहित तमाम लोग मौजूद रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read