Jaunpur News : बदमाशों ने ग्राम प्रधान को मारी गोली, बाल-बाल बचे

Jaunpur News : बदमाशों ने ग्राम प्रधान को मारी गोली, बाल-बाल बचे

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र बलुआ गांव स्थित नहर की पुलिया के पास बीती रात दो बाइक पर सवार बदमाशों ने हिम्मतपुर ग्राम प्रधान को गोली मार दी। संयोग ही था कि गोली पेट को छीलती हुई निकल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों के तलाश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 35 वर्षीय प्रधान कमलेश यादव सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के करनपुर गांव स्थित अपने ईंट भट्ठे से बुलेट पर सवार होकर घर जा रहे थे। घर से 5 सौ मीटर पूर्व ही नहर की पुलिया के पास पहले से घात लगाकर खड़े 4 बदमाशों ने प्रधान की बुलेट गाड़ी रोक लिया। प्रधान जब तक कुछ समझ पाते, बदमाश ने लक्ष्य कर गोली चला दी।

गोली प्रधान की जेब में रखी मोबाइल व डायरी को छीलती हुई पेट के बगल से निकल गयी। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़े। इतने में बदमाश फरार हो गये। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस जगह-जगह वैरिकेटिंग कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से घायल प्रधान को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां समाचार लिखे जाने तक उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल घायल प्रधान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस सम्भावित स्थानों पर दबिश दे रही है। समाचार लिखे जाने तक बदमाशों की खोजबीन जारी रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent