JAUNPUR NEWS : महान मुद्रा शास्त्री डा. काशी प्रसाद की जयंती मनायी गयी

JAUNPUR NEWS : महान मुद्रा शास्त्री डा. काशी प्रसाद की जयंती मनायी गयी

मरणोपरान्त भारत रत्न दिया जाय: सर्वेश जायसवाल
जौनपुर। महान इतिहासकार, मुद्रा शास्त्री एवं समाज चिन्तक डा. काशी प्रसाद जायसवाल की जयंती रविवार को जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल के नगर के गूलर घाट स्थित आवास पर मनायी गयी। इस मौके पर उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने डा. जायसवाल के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया।

साथ ही उनके द्वारा समाज में किये गये योगदान पर चर्चा करते हुये भारत सरकार से मांग किया कि मरणोपरान्त डा. जायसवाल को भारत रत्न दिया जाय। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि समाज की एकजुटता ही हमारी अपनी शक्ति है। यही शक्ति अपनी हर मांग को समाज में रखकर सरकारों से मनवा सकती है जिसके लिये सभी को एकजुट बने रहना अति आवश्यक है। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल, युवा नगर अध्यक्ष विष्णु सहाय सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश जायवाल एवं संचालन नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री ध्रुव जायसवाल, नगर कोषाध्यक्ष अनिल सहारा, अनूप जायसवाल, राजेश जायसवाल, विरेन्द्र जायसवाल, संजय जायसवाल, आनन्द जायसवाल, दिलीप जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent