Jaunpur News : पहले मतदान किया, फिर मां का अंतिम संस्कार
अमरदेव यादव
जौनपुर। लोकतंत्र के इस महापर्व पर जौनपुर के मतदाता जहां फर्स्ट डिवीजन पास होने से चूक गये, वहीं कुछ लोगों ने विषम परिस्थितियों में भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान की अहमियत समझी और इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। बक्सा विकास खंड के उत्तर पट्टी गांव निवासी श्याम लाल यादव रोजी—रोटी के सिलसिले में गुजरात रहते हैं। शुक्रवार की रात उनकी मां चनार देवी का 85 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। मां के निधन की सूचना पर श्याम लाल अपनी पत्नी सुमित्रा देवी के साथ हवाई जहाज से अयोध्या पहुंचे जहां से दोपहर एक बजे घर पहुंचे। उन्होंने पत्नी के साथ पहले मतदान किया, फिर मां का शव लेकर रामघाट पहुंचे जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















