HomeJaunpurJaunpur News: भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जयन्ती महोत्सव 9 को

Jaunpur News: भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जयन्ती महोत्सव 9 को

  • भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जयन्ती महोत्सव 9 को

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। श्री राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जयन्ती महोत्सव 9 नवम्बर दिन रविवार को सुनिश्चित है। उक्त अवसर पर जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। इस आशय की जानकारी समिति के महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

कार्यक्रम संयोजक आशुतोष जायसवाल ने बताया कि उपरोक्त तिथि को प्रात: 11 बजे सभी स्वजातीय बन्धु भण्डारी रेलवे स्टेशन के पास स्थित राज कालेज के मैदान पर एकत्रित होंगे। वहां से शोभायात्रा सुतहट्टी बाजार, सब्जी मण्डी, कोतवाली, चहारसू, ओलन्दगंज चौराहा होते हुये जोगियापुर, शेषपुर के बाद मियांपुर में स्थित मंगलम लॉन में पहुंचकर समाप्त होगी।

इसी क्रम में समिति के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल पूविवि ने जनपद के समस्त स्वजातीय बन्धुओं से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read