HomeJaunpurJaunpur News: शिष्य को शिक्षा के माध्यम से सही दिशा भी देते...

Jaunpur News: शिष्य को शिक्षा के माध्यम से सही दिशा भी देते हैं शिक्षक: राज्यमंत्री

  • शिष्य को शिक्षा के माध्यम से सही दिशा भी देते हैं शिक्षक: राज्यमंत्री

  • सैकड़ों सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम से किया गया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। शहर के एक होटल में शनिवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन एवं शिक्षक दिवस पर गुरु श्रेष्ठ सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने करीब 300 सेवानिवृत्त गुरुजनों को सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने प्रत्येक सम्मानित शिक्षक के पास जाकर व्यक्तिगत रूप से स्मृतिचिह्न एवं अंगवस्त्रम भेंट किया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शिक्षक सम्मान के इस भावपूर्ण दृश्य ने समारोह में उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।

इस मौक पर श्री यादव ने कहा कि शिक्षा कभी समाप्त नहीं होती। गुरु का महत्व जीवन के प्रत्येक चरण में बना रहता है। गुरु ही वह व्यक्ति है जो अपने शिष्य को ज्ञान देने के साथ उसके व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा प्रदान करता है। गुरुजनों से प्राप्त शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति समाज और देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने के योग्य बनता है। वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उनके प्राथमिक, इंटरमीडिएट, बीएससी और लॉ कॉलेज में शिक्षा देने वाले शिक्षक आज उनके सामने मौजूद हैं। ऐसे गुरुजनों का सम्मान करने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव की बात है। जिन शिक्षकों ने उन्हें शिक्षा और संस्कार दिए, उनके प्रति जीवन भर सम्मान और कृतज्ञता का भाव रहेगा।

मंच पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय नदियापुर हरदीपुर के अध्यापक त्रिवेणी प्रसाद पाण्डेय, तिलकधारी महाविद्यालय के गणित शिक्षक डॉ. आरपी सिंह, श्रीराम जानकी दिनकर बालिका इंटर कॉलेज जमालापुर की पूर्व प्रधानाचार्य उर्मिला सिंह, पीएम श्री विद्यालय जमालापुर के पूर्व प्रधानाध्यापक आनंद मौर्य, जनार्दन प्रसाद अस्थाना, लहुरी राम, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह और चेयरमैन मनोरमा मौर्या की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारी पीजी कॉलेज मिहरांवा के पूर्व प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र प्रताप सिंह एवं संचालन संतोष त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर विजय लाल यादव, रामनाथ, डॉ. सेचू सिंह, तेज बहादुर सिंह, देवेन्द्र नाथ सिंह, कृष्ण कुमार सिन्हा, राम अछैवर पाण्डेय, संतोष सिंह, प्रो. अशोक सिंह, विमला श्रीवास्तव, शकुंतला यादव, प्रताप नारायण गुप्ता, लक्ष्मी देवी, डॉ. उर्मिला सिंह, मनोरमा पाण्डेय, इंद्रा देवी गुप्ता, डॉ. निरूपा सिंह, डॉ. माधुरी सिंह, सुधा रानी, प्रमिला देवी, डॉ. अनीता त्रिपाठी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read