HomeJaunpurJaunpur News: अनवरत प्रयास करना ही सफलता की कुंजी: बृजेश जायसवाल

Jaunpur News: अनवरत प्रयास करना ही सफलता की कुंजी: बृजेश जायसवाल

  • अनवरत प्रयास करना ही सफलता की कुंजी: बृजेश जायसवाल

  • होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के होनहारों नें लहराया परचम

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छितौना ग्राम में स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं नें सीबीएसई के घोषित परिक्षा परिणाम में शत—प्रतिशत सफलता प्राप्त किया है।परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय के छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।

दर्शन जायसवाल 94.2%, भावना सोनकर 89.2%, निखिल वर्मा 79%, अंशिका यादव 74% और नवनीत विश्वकर्मा 72% अंक प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सभी छात्र-छात्राओं के उत्तीर्ण होनें से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. बृजेश जायसवाल नें कहा कि सफलता सीधे तौर पर मेहनत पर निर्भर करती है, अनवरत प्रयास करना ही सफलता की कुंजी है।

प्रधानाचार्य मंजुला पाण्डेय ने कहा कि सफलता की शुरुआत मेहनत और लगन से होती है। परिश्रम ऐसी शक्ति है जो कठिनाइयों को अवसर में बदल देती है।

इस अवसर पर अंजली सिंह, हर्ष गुप्ता, आशीष गुप्ता, संगीता चौहान, ज्योति गिरी, सन्तोषी सरोज, उजाला निषाद, श्रृति जायसवाल, सौभाग्य जायसवाल, कशीश, फातिमा, रीमा, आशीष जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read