JAUNPUR NEWS : समाजसेविका खुशबू जायसवाल की गयीं सम्मानित

JAUNPUR NEWS : समाजसेविका खुशबू जायसवाल की गयीं सम्मानित

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पूर्वी कौड़ियां की निवासी समाजसेविका खुशबू जायसवाल को समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें को जौनपुर जिला मुख्यालय के एक होटल में फ्रेंड ग्रुप ट्रस्ट & जारा इवेंट्स द्वारा नारी शक्ति नारी सम्मान उत्तर प्रदेश की बेटियां हमारा अभियान स्लोगन के साथ आयोजित समारोह में दियागया।

सम्मान मिलते ही उपस्थित लोगों ने श्रीमती जायसवाल को बधाई देते हुये शुभकामना दिया। इसके पश्चात खुशबू जायसवाल ने फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित मिस यूपी खुशबू प्रजापति व मिसेज यूपी सोनल श्रीवास्तव को सैश पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान मिलने की सूचना जब शाहगंजवासियों को हुई तो नगरवासियों में काई फोन पर बधाई दिया तो कोई घर जाकर। बताते चलें कि इसके पहले भी खुशबू जी को कई बार समाजसेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया जा चुका है।

नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता जायसवाल, जेसीआई शाहगंज शक्ति अध्यक्ष संगीता जायसवाल, जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष निर्भय जायसवाल, समाजसेवी शीतल अग्रवाल, भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, जायसवाल महिला समाज की अध्यक्ष आशा गुप्ता, मोहिता जायसवाल, सिम्मी गुप्ता, आराधना अग्रवाल, बुलबुल अग्रहरी, विश्वानी जायसवाल आदि ने खुशबू जायसवाल को बधाई दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent