HomeJaunpurJaunpur news:दो दिन से लापता युवक का शव नदी में मिला, मचा...

Jaunpur news:दो दिन से लापता युवक का शव नदी में मिला, मचा कोहराम

  • दो दिन से लापता युवक का शव नदी में मिला, मचा कोहराम

तेजस टूडे सं.
अतुल जायसवाल
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास शुक्रवार को बसुई नदी में एक 38 वर्षीय युवक का शव मिलने से ग्रामीण में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे गोपालपुर चौकी प्रभारी पुलिस बल साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और मामले की जांच में जुट गये।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बराईकला गांव निवासी श्यामजीत गौतम 38 वर्ष के रूप में हुई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया पत्नी और बेटी समेत परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।
परिजनों के मुताबिक श्यामजीत बुधवार की शाम घर से बाजार मछली लेने के लिए निकला था। उसके वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी शुक्रवार को बसुई नदी में उसका शव मिलने की सूचना मिली। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत का वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। रामपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।

 

 

 

 

 

Must Read