JAUNPUR NEWS : सेवा व संस्कृति भारत विकास परिषद का अत्यन्त लोकप्रिय कार्यक्रम: शिव कुमार

JAUNPUR NEWS : सेवा व संस्कृति भारत विकास परिषद का अत्यन्त लोकप्रिय कार्यक्रम: शिव कुमार

जौनपुर। भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा का सेवा व संस्कृति अत्यंत लोकप्रिय कार्यक्रम है। उक्त बातें शाखा अध्यक्ष शिव कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि संस्कृति सप्ताह में जौनपुर शाखा ने पौधरोपण, गौ सेवा, ध्वजारोहण, अखंड रामायण, स्वास्थ्य परीक्षण व नि:शुल्क शिविर, गंगा जल कलश वितरण, तुलसी पौध वितरण आदि कार्यक्रम किया। भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा के सेवा व संस्कृति सप्ताह के समापन पर पारिवारिक मिलन कार्यक्रम बड़े हनुमान मन्दिर सिपाह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुभारम्भ मां भारती व स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व वन्देमातरम के साथ हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग प्रचारक रामेश्वर सिंह ने पारिवारिक मिलन कार्यक्रम पर अपने विचार व्यक्त किये। संस्थापक अध्यक्ष लोकेश गुप्त ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कारयुक्त कार्यक्रम समाज के सामने रखकर परिषद का नाम और प्रतिष्ठा बढाना ही संस्कृति सप्ताह को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में दिलीप जायसवाल, शरद पटेल, विक्रम गुप्त, अतुल सिंह, शिवा, वर्मा, राजीव श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, गौरव मौर्य, सुजीत गुप्ता, गणेश साहू, विकास गुप्त, आनंद साहू, शिवकुमार सेठ, महेंद्र चौधरी, अजय गुप्ता, प्रभात भाटिया, अजय नाथ, राजेन्द्र निगम, संदीप सेठी, अनिल जायसवाल, श्वेता अग्रहरि, निशा गिरि, ममता साहू, प्रीति गुप्ता, कमला साहू, रेखा गुप्ता, प्रतिभा सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सतेन्द्र अग्रहरि व आभार शरद साहू ने व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent