Jaunpur News : सरजू प्रसाद शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने किया संगोष्ठी का आयोजन

Jaunpur News : सरजू प्रसाद शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने किया संगोष्ठी का आयोजन

जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कालोनी के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता करते हुये साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी ने कहा कि हिन्दी का समूचा इतिहास हिन्दी का जन्म सन्त साहित्यकारों द्वारा हुआ है। जैसे तुलसी, सूर, जायसी, कबीर और मीरा हैं। हिन्दी को की दो धाराएं रही सिद्ध और बद्ध। हिन्दी के आंदोलन को खड़ा करने में महावीर प्रसाद द्विवेदी, भारतेंदु हरिश्चन्द्र, खत्री जी, श्याम सुंदर दास। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव गिरीश ने पढ़ा- रस छंद अलंकार का अनुपम प्रबंध है। चारों तरफ से आ रही हिंदी का की गंध है।

रससिकत कर रही हैं हिंदी गिरीश को निखरी हुई है हिंदी बिखरी सुगंध है। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डा. सुभाष सिंह ने कहा कि हम खुद हिन्दी विरुद्ध है। हम खुद अपने बच्चे को हिंदी नहीं पढ़ाना चाहते। यह एक विडंबना है। कार्यक्रम का संचालन करते हुये मध्यस्थता अधिकारी डा. दिलीप सिंह ने कहा कि हिन्दी विश्व की सबसे बड़ी बोली जाने वाली भाषा है। यह वैज्ञानिक रूप से भी सर्वाेत्तम है। साहित्यकार फूलचन्द भारती ने हिन्दी रामायण संग गीता का उपदेश दिलाती है। हिन्दी सत्य, अहिंसा परम धर्म का पाठ सिखाती है। इस दौरान सभी साहित्यकारों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पत्रकार रविन्द्र मिश्रा, सुधाकर शुक्ला, दीपक श्रीवास्तव, सागर श्रीवास्तव, अतुल आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय/संस्था सचिव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent