Jaunpur News : सपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, नारे लगाते हुये नगर में किया भ्रमण
Jaunpur News : सपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, नारे लगाते हुये नगर में किया भ्रमण
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। अगस्त क्रांति दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर निकाली गई यात्रा का नेतृत्व पूर्व राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने किया। सैकड़ों सपा कार्यकर्ता देशभक्ति के नारे लगाते और महापुरुषों के पोस्टर लिए कस्बे भर में घूमे और पूरा नगर तिरंगामय हो गया। 1942 में 8 अगस्त को आंदोलन चलाने का फैसला किया गया था।
उसके दूसरे दिन से आंदोलन जमीन पर उतर गया था। 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के तौर पर मनाने की परंपरा रही है। पूर्व राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के नेतृत्व में सपाइयों ने तिरंगा हाथ में लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया। यात्रा रोडवेज बस स्टैंड से शुरू हुई और जेसीज चौक मुख्य मार्ग होते हुए एराकियाना चौराहा पर संपन्न हुई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।