HomeJaunpurJaunpur News : बैंक खाते से निकले 5 लाख, छानबीन में जुटी...

Jaunpur News : बैंक खाते से निकले 5 लाख, छानबीन में जुटी पुलिस

Jaunpur News : बैंक खाते से निकले 5 लाख, छानबीन में जुटी पुलिस

तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
जौनपुर। नगर के मण्डी नसीब खां में स्थित यूनियन बैंक की मुख्य शाखा से एक ग्राहक के खाते से 5 लाख रूपये बिना उसकी जानकारी के निकल गये। भुक्तभोगी के मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गये। उसने बैंक जाकर संपर्क किया। साइबर सेल को जानकारी देते हुए लाइन बाजार थाने पर तहरीर दिया। तहरीर मिलने पर थाना पुलिस मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की छानबीन में जुट गयी। जानकारी के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर क्षेत्र के रसीदाबाद निवासी शकील अहमद अंसारी ने बताया कि यूनियन बैंक की मंडी नसीब खां शाखा में उनका बैंक खाता है। बीते 17 नवम्बर उनके खाते से बिना उनकी जानकारी के 5 लाख रूपये कट गये। थाना पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना में जुड़ गये हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read