HomeJaunpurJaunpur News : कार्तिक मास में निकल रही प्रभातफेरी

Jaunpur News : कार्तिक मास में निकल रही प्रभातफेरी

Jaunpur News : कार्तिक मास में निकल रही प्रभातफेरी

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की सामाजिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक संस्था इन्दिरा ज्योति क्लब के तत्वावधान में कार्तिक मास के पावन पर्व पर सुमधुर भक्ति रस से परिपूर्ण भजन के साथ प्रभातफेरी निकला जा रहा है। सूर्य के उदय होने से पूर्व भोर के साढ़े 4 बजे संस्था के लोग ढोल मंजीरे ले निकल पड़ते हैं। हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे। श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण बासुदेवाष्। गोविंद बोलो श्री कृष्ण बोलो जय गोपाल राधारमण हरी गोपाल बोलो की धुन ढोलक की थाप पर भक्ति रस में डूबे संस्था के लोग नगर भ्रमण करते हैं।

भक्ति रस में इस वक्त पूरा नगर डूबा है। जिस गली व सडक से कारवां गुजरता है, लोग भक्ति रस में डूब पीछे पीछे हो लेते हैं। संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुनील शर्मा, मनोज गुप्त, उमानाथ जायसवाल, अशोक अग्रहरी ने बताया कि नगर में संस्था द्वारा कार्तिक मास में पहली बार ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन चल रहा है। भ्रमण के दौरान जनमानस का अपार सहयोग समर्थन एवं प्रोत्साहन संस्था को मिल रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read