Jaunpur News: मानी कला में पुलिस टीम ने चलाया जनजागरूकता अभियान

  • मानी कला में पुलिस टीम ने चलाया जनजागरूकता अभियान

  • पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुआ कार्यक्रम

तेजस टूडे सं.
मो. शोहराब
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ के निर्देशन में मानीकला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मानी कला में चौकी प्रभारी मानी कला एवं कोबरा-14 टीम द्वारा “नया भारत–नए कानून” विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ।

इस मौके पर उपनिरीक्षक शैलेन्द्र राय, आरक्षी शैलेश यादव एवं आरक्षी विनोद प्रजापति ने उपस्थित ग्रामीणों को हाल ही में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों— भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) — की मुख्य विशेषताओं से अवगत कराया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये नए कानून नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण तथा न्याय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं। प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि समाज में विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों से अपील किया कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने में सहयोग करें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे जिन्होंने नए कानूनों को लेकर उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे। पुलिस टीम ने सभी को कानून का सम्मान करने और जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ दिलाई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA