सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये 52 प्रार्थना पत्रों में मात्र 8 का हुआ निस्तारण
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव की अध्यक्षता में किया गया। जनसमस्याओं के समाधान के लिए आयोजित इस मौके पर फरियादियों की भीड़ उमड़ी। कुल 52 प्रार्थना पत्र विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त हुये जिनमें से मौके पर 8 मामलों का निस्तारण किया गया।
शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को सुपुर्द करते हुए एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शासन की मंशा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर तहसीलदार आशीष सिंह, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, एसडीओ प्रमोद गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक किरन सिंह एवं चिकित्साधीक्षक डॉ. रफीक फारुकी समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। समाधान दिवस के दौरान जनप्रतिनिधियों और फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं जिनके समाधान के लिए अधिकारियों ने सकारात्मक रवैया दिखाया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











