HomeJaunpurJaunpur News : शत-प्रतिशत मतदान के लिये लोगों को किया गया जागरूक

Jaunpur News : शत-प्रतिशत मतदान के लिये लोगों को किया गया जागरूक

Jaunpur News : शत-प्रतिशत मतदान के लिये लोगों को किया गया जागरूक

अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर जहां विभिन्न पार्टियों द्वारा लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ समितियों व संस्थानों द्वारा अभियान चलाकर लोगों को सत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश इलेक्शन व एडीआर द्वारा ग्राम पंचायत पदुमपुर के अनुरूप दुईजा उच्च प्राथमिक विद्यालय पर विचार गोष्ठी एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एडीआर के प्रतिनिधि रमेश यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना मत देने का अधिकार है।

अपनी स्वेच्छा से किसी भी दल के प्रत्याशी को मत दे सकता है। किसी भी व्यक्ति का मत देने से रोका नहीं जा सकता है। यदि कोई लालच देकर, डरा-धमकाकर वोट लेता है तो आप इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी व राज्य निर्वाचन आयोग को दे सकते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य बसंत लाल व सुमन मौर्या के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली मतदान है सबकी जिम्मेदारी, लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सब की है जिम्मेदारी, लोकतंत्र का सम्मान करेंगे, निर्भय होकर मतदान करेंगे, न जाति पे न धर्म पे, बटन दबेगा कर्म पेष् नारे के साथ गांव के विभिन्न क्षेत्रों से होकर रैली निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए किरन मौर्या ने किया। इस अवसर पर विकास, आयुष, अमन, धीरज, रीता, नन्दिनी आदि उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read