Jaunpur News : शाहगंज में दीपावली पर लोगों ने पटाखे व फुलझड़ी जलाये
Jaunpur News : शाहगंज में दीपावली पर लोगों ने पटाखे व फुलझड़ी जलाये
नगर पालिका की तरफ से की गयी अच्छी व्यवस्था
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। दीपावली पर शाहगंज नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल की देख—रेख में शाहगंज नगर पालिका के कर्मचारियों ने साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव का उत्तम व्यवस्था किया। वहीं नगर के लोगों ने घरों के बाहर महिलाओं और बच्चों ने अल्पना व रंगोली बनाई। इस माध्यम से सभी ने देवी लक्ष्मी का स्वागत किया।
पुरानी बाजार निवासी अनन्या अग्रहरी, काव्या अग्रहरी, वैष्णवी अग्रहरी, श्रेया अग्रहरी, कनक अग्रहरी और विनायक अग्रहरी ने मिलकर रंग—बिरंगी रंगोली तैयार की। सभी बच्चों ने अभिभावकों के साथ दीपावली मनाई और पटाखे फुलझडियां भी जलाई। बड़े उत्साह के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।