Jaunpur News : धर्मापुर बाजार पहुंचे पदयात्रियों का हुआ जोरदार स्वागत

Jaunpur News : धर्मापुर बाजार पहुंचे पदयात्रियों का हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर चलायें जा रहे देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा का 43वां दिन जौनपुर के तीसरे दिन धर्मापुर बाजार से जगह—जगह लोगों ने पद यात्रियों का स्वागत किया। सदर विधानसभा में प्रवेश कर आज की यात्रा समापन किया। वहीं सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने पद यात्रियों को संम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा षड्यंत्रकारी और भ्रष्टाचारी है। भाजपा सरकार में अंधेरगर्दी का बोलबाला है। जनता भाजपा से खुश नहीं है। समाज का हर वर्ग असंतुष्ट और दुःखी है।

समाज में नफरत फैलाई जा रही है। भाजपा सरकार के कारनामों के कारण जनता ने भी तय कर लिया है कि वह सन् 2024 में भाजपा सरकार की विदाई अवश्य करेगी। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में हुए तमाम विकास कार्यों और योजनाओं पर रोक लगा दी, कुछ कार्यों के नाम बदल दिये गये तो कुछ विकास कार्यों को बर्बाद कर दिया गया है। आज उत्तर प्रदेश विकासकार्यों में पूरी तरह से पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान का ईमानदारी से पालन नहीं कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। गांवों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। विद्युत आपूर्ति में कटौती की जा रही है। भाजपा को अंधेरा पसंद है। इसलिए प्रदेश को विनाश की ओर ले जा रही है, इसलिए पदयात्रा के माध्यम से जनता को जगाने आए हैं।

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान की घोर उपेक्षा है। भाजपा सरकार में गरीब की कमर टूट गई है। महिलाएं अपमानित हो रही है। नौजवान बेकारी से परेशान है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। यात्रा में मुख्य रूप से अखिलेश गुप्ता, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, श्रवण जायसवाल, विनय मास्टर, दिनेश फौजी, विकास यादव, राकेश यादव, रमेश साहनी, अविनाश विद्यार्थी, राजवीर यादव, पंकज यादव, अमित ठाकुर, विनोद प्रधान, अनिल प्रधान, आशुतोष तिवारी, अभिषेक इंजीनियर, अवधेश यादव, ऋषि यादव, तौफीक, रमाशंकर, निजामुद्दीन, गुड्डू, अवनीश यादव, कौशल यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent