Jaunpur News : डीसीएम, गाय, बछड़े संग पकड़े गये गो तस्कर, असलहा व गांजा भी बरामद

Jaunpur News : डीसीएम, गाय, बछड़े संग पकड़े गये गो तस्कर, असलहा व गांजा भी बरामद

सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के हौज टोल प्लाज़ा के पास शनिवार की रात को पुलिस ने एक डीसीएम में 5 गाय, एक बछड़ा पकड़ा। मौके पर दो गो तस्करों को भी असलहा तथा डेढ़ किलो गांजा के साथ दबोच लिया। हालांकि एक गो तस्कर भागने में सफल रहा।
मिली सूचना पर पुलिस की टीम गो तस्करों के ऊपर नजर बनाए हुए थी। बताया गया कि पुलिस की टीम के साथ विहिप के जनपद के गो सेवा प्रमुख पवन मिश्र, सिरकोनी ब्लॉक के गो सेवा प्रमुख रतन सिंह परमार अपने सहयोगियों के साथ टोल प्लाज़ा पर मौजूद थे। उसी समय एक डीसीएम आयी। पुलिस को देखकर डीसीएम चालक हड़बड़ी में डीसीएम बन्द करके उतरने लगा।

तब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने उस पर सवार अयोध्या जनपद के अवनीश यादव पुत्र गिरीश यादव निवासी थाना पूराकलंदर, आदर्श यादव पुत्र केशव राम यादव निवासी दौलतपुर (दरोगा का पूरा) थाना पूरा कलंदर को दबोच लिया।उनके साथ जब डीसीएम में देखा गया तो उसमें 5 गाय तथा 1 बछड़ा बंधा हुआ था। उन लोगों ने पुलिस को बताया कि यह गायें अयोध्या से बिहार ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने जब उक्त दोनों की तलाशी लिया तो अवनीश यादव के पास एक तमंचा बरामद हुआ। वहीं आदर्श के पास से एक झोले में डेढ़ किलो गांजा भी बरामद हुआ। सभी गायों को पहले गो सेवकों ने चारा पानी की व्यवस्था किया जिसके बाद पुलिस दोनों तस्करों को थाने ले गयी।इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि इनके ऊपर काफी दिनों से नजर रखी जा रही थी। इनके द्वारा अन्य जानकारी एकत्रित की जा रही है। जल्द ही और लोग गो तस्करों को पकड़ा जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent