Jaunpur News: अवैध असलहा के साथ एक गिरफ्तार

  • अवैध असलहा के साथ एक गिरफ्तार

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष खेतासराय प्रदीप सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक अनिल पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचकर निशानदेही पर दोपहर गोरारी से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पूछताछ में अपना नाम भक्कू पुत्र जुमराती निवासी ढढवारा खुर्द थाना शाहगंज बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का है, इसके विरूद्ध कई थानों में पशुक्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA