HomeJaunpurJaunpur News: पाराकमाल में शिव मन्दिर निर्माण के लिये हुआ भूमि पूजन

Jaunpur News: पाराकमाल में शिव मन्दिर निर्माण के लिये हुआ भूमि पूजन

  • पाराकमाल में शिव मन्दिर निर्माण के लिये हुआ भूमि पूजन

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा पाराकमाल में भगवान शिव के भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ सम्पन्न हुए इस समारोह में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

मुख्य यजमान के रूप में डॉ. सुनील कुमार ने ग्रामीणों के साथ पूजन में हिस्सा लिया। मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष एवं पुजारी राममूरत ने बताया कि मंदिर का निर्माण भक्तों के सहयोग से किया जाएगा तथा इसमें स्थानीय शिल्पकारों का विशेष योगदान रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आर्थिक सहयोग एवं श्रमदान के माध्यम से मंदिर निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया। पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया जिसमें सभी ने आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रोशन राजभर, नन्द लाल राजभर, सुरेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, बब्लू राजभर, उमेश कुमार, राम तीरथ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read