Jaunpur News : मां शीतला चौकियां के श्रृंगार महोत्सव के दूसरे दिन हजारों भक्तों ने टेका मत्था
विपिन सैनी
चौकियां, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में चल रहे त्रिदिवसीय श्रृंगार महोत्सव के दूसरे दिन हजारों भक्तों ने माता रानी जी के दरबार में मत्था टेका। देखा गया कि प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात आरती-पूजन किया गया। इसके बाद अजय मिश्रा सहित उनके साथ 5 ब्राम्हणों द्वारा माता रानी जी के दरबार में दुर्गा सप्तशती पाठ परायण किया जा रहा है।
हवन, पूजन, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता रानी जी के जयकारों एवं भक्ति गीतों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। अन्य जनपदों से आने वाले भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई थी। देर शाम तक दर्शन पूजन करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं माता रानी जी के दर्शन पूजन करने के बाद दर्शनार्थी काल भैरव व माँ काली का दर्शन पूजन करते हुए नजर आये। इन मंदिरों को भी भव्य रूप से सजाया गया है।