Jaunpur News : मानदेय वृद्धि किये जाने पर प्रधानों ने अध्यक्ष का किया स्वागत
अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधान सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों सहित प्रधानों के मानदेय वृद्धि एवं प्रशासनिक समिति में अधिकार बढ़ाए जाने के उपलक्ष्य में स्थानीय विकास खण्ड के प्रधान संघ अध्यक्ष पंकज मिश्रा को विकास खण्ड के सभागार क्षेत्र में प्रधानों ने माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।
इसी खुशी में प्रधान संघ के अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने भी सभागार में उपस्थित सभी प्रधानों को माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। साथ ही श्री मिश्रा ने कहा कि प्रधान साथियों के लिए पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन हक की लड़ाई लड़ता रहेगा। इस अवसर पर प्रधान राजकपूर पटेल, विक्रम तिवारी, सन्दीप शुक्ला, अजय यादव, विजय प्रकाश सरोज, नन्हे लाल सरोज, प्रधान हरगोविन्द सिंह, प्रधान सुभाष चन्द्र सरोज, प्रधान सुनील गौतम, सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।