Jaunpur News : अध्यापक के निधन पर शिक्षक संघ ने पत्नी को दी आर्थिक सहायता
Jaunpur News : अध्यापक के निधन पर शिक्षक संघ ने पत्नी को दी आर्थिक सहायता
जौनपुर। कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटघर रामनगर में सहायक अध्यापक सूरज कुमार यादव का विगत दिनों गम्भीर बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके निधन पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ (सीधी भर्ती गणित/विज्ञान) मृतक शिक्षक की पत्नी को आर्थिक सहायता प्रदान किया।
जानकारी के अनुसार कंधरपुर निवासी सहायक अध्यापक 34 वर्षीय सूरज कुमार यादव कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर में तैनात थे। वह गम्भीर बीमारी से पीड़ित थे। उनका काफी लम्बा इलाज चला। विगत दिनों इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री हैं। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष इंदु प्रकाश यादव के नेतृत्व में अन्य शिक्षक साथी सूरज कुमार के घर पहुंचे और उनकी पत्नी गीता देवी को एक लाख चालीस हजार रूपये का चेक दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केके यादव, धर्मापुर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष यादव, कोषाध्यक्ष शशिराय मौजूद रहे। शिक्षकों ने संघ की ओर से मृतक की पत्नी गीता देवी को आश्वासन दिया कि उनका शिक्षक संघ आगे भी हरसंभव सहयोग करता रहेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।