HomeJaunpurJaunpur News : यातायात माह के समापन पर बच्चों सहित अधिकारी एवं...

Jaunpur News : यातायात माह के समापन पर बच्चों सहित अधिकारी एवं कर्मचारी किये गये सम्मानित

Jaunpur News : यातायात माह के समापन पर बच्चों सहित अधिकारी एवं कर्मचारी किये गये सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने “यातायात माह नवम्बर 2025” जागरुकता माह का समापन, विद्यालयों के बच्चों व यातायात माह में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण को पुरस्कार वितरण किया। यातायात माह का समापन समारोह पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी यातायात सुशील तिवारी, प्रभारी यातायात सुशील मिश्र ने किया।
तत्पश्चात पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में यातायात माह में प्रचार-प्रसार में सराहनीय कार्य व योगदान करने वाले स्कूलों के प्रधानाचार्य व उन स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में कई स्कूलों के बच्चों सहित प्रधानाचार्य आदि शामिल रहे। साथ ही यातायात माह 2025 के दौरान सराहनीय योगदान के लिये यातायात व थाने से अधिकारी/ कर्मचारीगण तथा प्रिन्ट मीडिया व इलेक्ट्रानिक मिडिया के पत्रकार बंधुओं को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही हेलमेट भी वितरित किया गया।
यातायात माह 2025 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुरे माह जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद जौनपुर के थानों एवं यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का प्रचार प्रसार करते हुए आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए पंपलेट, हैंडबिल व स्टिकर वितरित किए गए एवं सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग तथा बैनर लगवाए गए, शीत ऋतु में कोहरे में दृश्यता के अभाव होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के निर्मूलन हेतु मालवाहक वाहनों, ट्रैक्टर ट्रालियों में निशुल्क रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए तथा राजमार्गों पर सड़क के किनारे वाहन खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने वाले वाहनों को राजमार्ग के किनारो से हटवाया गया, न मानने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रवर्तन की कार्यवाही भी की गई।
इसके अतिरिक्त जौनपुर शहर में बाजार तथा सार्वजनिक मार्गों स्कूलों एवं सड़कों के किनारे वाहन खड़ा करके जाम का कारण बनने वाले वाहनों को हटवाया गया। चेतावनी दी गई। साथ ही उनके विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही भी की गई तथा यातायात नियमों का अनुपालन न करने वालों के विरुद्ध निम्नलिखित प्रवर्तन की कार्यवाही किया गया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read