JAUNPUR NEWS : कर—करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : कर—करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक हुई जहां उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली से जुड़े समस्त विभागीय अधिकारियों को दिए गए लक्ष्यों के अनुरूप वसूली सुनिश्चित कराएं, अधिकारियों द्वारा वसूली में शिथिलता बरती गई तो उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष रूचि लेकर वसूली करके अपने लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि आबकारी, परिवहन विभाग द्वारा वसूली लक्ष्य से कम है जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आबकारी अधिकारी का स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक दशा में वसूली का लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। उनहोंने राजस्व वसूली, भूमि पट्टा आवेदन, किसान दुर्घटना बीमा, स्वामित्व योजना, खतौनी पुनरीक्षण की भी विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि 05 वर्ष से अधिक लंबित वादों का अभियान चलाकर निस्तारण करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राम अक्षयबर, नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला