JAUNPUR NEWS : नगर पालिका चुनाव को लेकर चढ़ा सियासी पारा

JAUNPUR NEWS : नगर पालिका चुनाव को लेकर चढ़ा सियासी पारा

समाजसेविका सीमा सिंह ने भी फूंक दिया चुनावी बिगुल
अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर पालिका परिषद की सीट के सामान्य की घोषणा होते ही दावेदारों की गहमा—गहमी बढ़ती ही जा रही है। वहीं चुनावी पारा भी चढ़ने लगा है। बहुत से उम्मीदवार सीट के सामान्य होने की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे। राजनीतिक दल भी अपने उम्मीदवार को अपने सीट पर चुनाव लड़ाने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। अध्यक्ष सीट पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस अपनी चुनावी बिसात बिछाने में सक्रिय नजर आ रहे हैं।

इसी क्रम में सामाजिक कार्यों में बढ़—चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाली कार्यकर्ती सीमा सिंह ने भी चुनावी बिगुल बजा दिया है। नगर के सभी वार्डो में अपने समर्थकों के बीच मिलने में जुट गई हैं। वहीं सहयोगी दलों के उम्मीदवार भी जोर आजमाइश करने में तत्पर दिखाई पड़ रहे हैं। इसी क्रम में सीमा सिंह नामक एक महिला के आने के कारण चुनावी सरगर्मी और तेजी पकड़ लिया है। कयास लगाया जा रहा है कि बहुजन समाज पार्टी से पिछली बार के उम्मीदवार पुनः उम्मीदवार होने की सुनगुनाहट भी तेज है जबकि चुनावी समर में यह भी चर्चाएं आम है कि अबकी चक्रव्यूह को भेदना आसान नहीं है।

मतदाता उसी को मत देने का कार्य करेंगे जो निष्पक्ष होगा। नगर पालिका परिषद जौनपुर के विकास का मुद्दा के साथ मतदाता प्रदेश तथा केंद्रीय नेतृत्व को नजर में रखकर मतदान करने को आतुर दिख रहे हैं। अध्यक्ष पद का सिरमौर किसे प्राप्त होता है, यह तो समय की गर्भ में है परन्तु चुनावी बिसात पर सभी अपनी अपनी चाल चलने में माहिर दिख रहे है। जीत कौन दर्ज कराएगा यह एक पहेली बनी हुई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला