JAUNPUR NEWS : सरजू प्रसाद महाविद्यालय में 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू
अजय विश्वकर्मा
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्रके सरजू प्रसाद महाविद्यालय कजगांव में यूजीसी पाठ्यक्रमानुसार 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ किया गया। कालेज के प्रबन्धक अवधेश यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यापर्ण किया। साथ ही योग शिविर का शुभारंभ करते हुये कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है। यदि हमें स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा।
शिविर के प्रशिक्षक राज यादव जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत पतंजलि ने बीएड बिभाग के छात्राध्यापकों एवम छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, दण्ड बैठक सहित तमाम आसनों के साथ भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम, अनुलोम विलोम सहित समस्त प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया। इस मौके पर प्राचार्य मुलायम सिंह यादव, विभागाध्यक्ष बीटीसी प्रभाकर यादव, प्रभारी बी.एड. अखिलेश प्रजापति, संदीप कुमार, श्रीराम, प्रतिभा राय, विजय सिंह यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








