Jaunpur News : एमएलसी विद्यासागर का भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत
Jaunpur News : एमएलसी विद्यासागर का भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत
डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान प्रदेश महामंत्री तथा एमएलसी विद्यासागर सोनकर का रविवार की देर शाम इंदिरा चौक पर गाजे बाजे के बीच माल्यार्पण कर भाजपा पदाधिकारियों ने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद ग्राम कठार में ग्राम प्रधान अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में मनमोहन सिंह, प्रेम नारायण, विश्वनाथ सिंह, अनिल सिंह, अमित सिंह, रायबहादुर सिंह, गुलाब सिंह, दीपक सिंह आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने ग्राम प्रधान श्री सिंह के यहां भोजन भी ग्रहण किया। एमएलसी श्री सोनकर ने ग्रामीणों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिया। उनके साथ पूर्व एमएलसी कुंवर वीरेन्द्र प्रताप भी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।