Jaunpur News : प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ मुंगराबादशाहपुर इकाई की बैठक सम्पन्न
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक की बैठक में ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया। विपिन सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। साथ ही मनोज कुमार कोषाध्यक्ष, धीरेंद्र कुमार मंत्री व सचिन शुक्ला ब्लॉक सचिव बनाये गये। संगठन में हो रही पैरवी से संबंधित जानकारी दी गई। बैठक में चन्द्र प्रकाश सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष), कुमैल हैदर (जिलाध्यक्ष), अजय सिंह (जिला मंत्री), राजीव श्रीवास्तव (जिला उपाध्यक्ष), शमवील, संतोष मौर्य, नितेश कुमार, मो० फरहान मीडिया प्रभारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।