जौनपुर में 30 दिसम्बर तक चलेगा राष्ट्र के लिये मध्यस्थता अभियान
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि एम0सी0पी0सी0 नई दिल्ली एवं अध्यक्ष मीडियेशन व कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील शशि के निर्देशानुसार जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में 1 अगस्त से 30 दिसम्बर तक राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 चल रहा है। उक्त अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने वादकारियों एवं अधिवक्ताओं से अपील किया कि अपने वादों से सम्बन्धित न्यायालयों में सम्पर्क स्थापित कर वादों को मध्यस्थता हेतु संदर्भित करायें एवं अधिकतम वादों का निस्तारण कराकर उक्त अभियान का लाभ उठायें।











