Jaunpur News : कार्यकर्ताओं के दम पर मुख्यमंत्री बनेंगी मायावतीः जोनल कोवार्डिनेटर
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित जहरूद्दीनपुर गांव में बसपा जोनल कोवार्डिनेटर वाराणसी विनोद बागड़ी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में तत्परता से जुटने का संदेश दिया। साथ ही कहा कि कोई भी पार्टी संगठन के सहयोग से ही सफलता का परचम लहराती है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता अभी से एक जुट होकर अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करना शुरू कर दें।
आप सभी कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं के दम पर 2022 में बहन मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। शाहगंज में बसपा विधायक बनने पर ही क्षेत्र का समुचित विकास हो सकता है। बहुजन समाज पार्टी द्वारा शाहगंज में पूर्व प्रमुख इन्द्र देव यादव को बसपा प्रभारी/प्रत्याशी बनाया गया है। संगठन के सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को बसपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी/प्रत्याशी पूर्व प्रमुख इंद्र देव यादव तथा संचालन अभय राम ने किया। इस अवसर पर जिला कोवाडिनेटर हरिश्चंद्र, ग्राम प्रधान मनबोध राम, सुरेन्द्र कुमार, विजय बहादुर यादव, मोहन लाल, अखिलेश तिवारी, लल्लू मिश्र, सुरेन्द्र बिन्द, महेन्द्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।