Jaunpur News: रिश्तेदार की मौत पर चहकारी से लौट रहे युवक की ट्रक से हुई दर्दनाक मौत

  • रिश्तेदार की मौत पर चहकारी से लौट रहे युवक की ट्रक से हुई दर्दनाक मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
रमेश चन्द्र यादव
जौनपुर। जफराबाद थाना अन्तर्गत सुल्तानपुर गांव निवासी पंधारी यादव अपनी पत्नी 21 वर्ष एवं पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर लाइन बाजार थाना क्षेत्र रैभानीपुर चांदपुर के किसी रिश्तेदार को मृत्यु की खबर पर द्वार करने जा रहे थे। रास्ते में भोगी पट्टी क्रॉसिंग पर जैसे पहुंचे कि क्रॉसिंग बंद होने से पंधारी अपनी पत्नी के साथ उतरकर आगे बढ़ गये। क्रॉसिंग खुलने पर अपने माता-पिता को न पाकर इधर—उधर देखते राजकुमार उर्फ काजू नेवादा के समीप हाईवे पर पहुंच गया। वहीं तेज गति से आ रही ट्रक की चपेट में आने से काजू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक वहीं छोड़कर से फरार फरार हो गया। किसी ने इसकी सूचना थाना लाइन बाजार पुलिस को दी जिस पर पहुंची पुलिस ने किसी माध्यम से मृतक के परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक राजकुमार अपने माता-पिता को लेकर चांदपुर की ओर से भवानीपुर जा रहा था। उसको क्या पता हम जिसकी मौत की खबर सुनकर उसके यहां जा रहे हैं, रास्ते में मेरे ही साथ अनहोनी घट जायेगी। इधर उनके माता-पिता रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर सुल्तानपुर आ गये। कुछ ही देर बाद फोन आया कि काजू की ट्रक से मौत हो गयी। इधर पुत्र के वियोग में उसके माता-पिता रोते-रोते बेहोश हो जा रहे हैं। विडम्बना यह है कि इस परिवार में 2 दिसम्बर को शादी भी पड़ी हुई है। जहां लोग खुशी का इंतजार कर रहे थे, वहीं मौत होने से परिवार में मातम छा गया।