Jaunpur News : भागवत कथा सुनने से मिलती है मन को शान्तिः आचार्य महेन्द्र

Jaunpur News : भागवत कथा सुनने से मिलती है मन को शान्तिः आचार्य महेन्द्र

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। आज जब दुनिया के चारों तरफ अनाचार फैला हुआ है। इस बुरे वक्त में भागवत कथा का रसपान संजीवनी बूटी के का कार्य करता है। भागवत कथा श्रवन करने वालो को मृत्यु का भय नहीं होता है। उक्त बातें कुछमुछ गांव में आयोजित भागवत कथा के दौरान कथा वाचक आचार्य महेंद्र पांडेय ने कही। धर्मापुर क्षेत्र के कुछमुछ गांव के अवधेश मिश्र द्वारा 7 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया है।

भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार शाम को कथा वाचक आचार्य महेंद्र पांडेय ने श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि जहां-जहां भागवत कथा का आयोजन होता है, वहां कृष्ण जी भागवत कथा सुनने के लिए अवश्य पहुच जाते है। जहां खुद कृष्ण मौजूद होकर कथा का रसपान करते हैं, वहां पाप, अनाचार व मृत्यु का भय नहीं होता है। आचार्य महेंद्र पांडेय ने कहा कि भागवत कथा सुनने से ही मानव जीवन में बदलाव आने लगता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent