JAUNPUR NEWS : मानवता ही सच्चा धर्म है: अल मेंहदी ट्रस्ट

JAUNPUR NEWS : मानवता ही सच्चा धर्म है: अल मेंहदी ट्रस्ट

चन्दन अग्रहर
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बड़ा गांव में मेडिकल कैम्प और सबील का कार्यक्रम हुआ जहां करीब सैकड़ों लोगों को विभिन्न बीमारियों का चेकअप करके सलाह दी गई। साथ ही फर्स्ट एड् किट, मरहम पट्टी के साथ साधारण इस्तेमाल होने वाली दवाइयां वितरित की गयी तथा सभी को स्वस्थ और निरामया होने की गुण सिखाये गये। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ने कहा कि आज बड़ी बड़ी बीमारियों में लोग सिर्फ अपने शरीर के प्रति जागरूक न होने के कारण ही अस्वस्थ रहते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन वास करता है, इसलिए सभी लोगो को अपने स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान देना पड़ेगा। इस अवसर पर संस्थापक/अध्यक्ष इफ्तिखार हुसैन, उपाध्यक्ष हुसैन हैदर खान, सचिव खुर्शीद, एजाज मोहसिन खान, शाहिद हुसैन, वसी अहमद, निजाम, शज्जर अब्बास, डॉ. सरफराज, डा मुफीद, शहंशाह, डा फैज, मो. मेंहदी, डॉ अमीर, सबीह हैदर, मो. आदिल, मेराज हाशमी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला