JAUNPUR NEWS : यातायात को लेकर स्कूली बच्चों को पढ़ाया गया पाठ

JAUNPUR NEWS : यातायात को लेकर स्कूली बच्चों को पढ़ाया गया पाठ

साइबर क्राइम को लेकर दी गयी जानकारी
यातायात नियमों की रंगोली बनाकर बच्चों ने मोहा मन
विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कालेज हुंसेपुर में यातयात माह को लेकर शुक्रवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। सड़क सुरक्षा के उपाय अपनाने के लिए छात्रों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुज झा व पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा, प्रधानाचार्य विनय श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यातायात व साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया जिसमें कक्षा ११वीं एवं १२वीं के छात्र-छात्राओं को सडक़ सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को ट्राफिक सिग्नल, रोड साइन, रोड मार्किंग दुर्घटना के कारण बचाव हेतु सावधानियां राइट ऑफ वे, इमरजेंसी केयर एवं गुड सेमेरिटन नेक व्यक्ति योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को रोड पर पैदल चलते समय, सडक़ क्रास करते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिए साइकिल चलाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसकी जानकारी रखनी चाहिए। च्चों को ड्राइविंग लाईसेंस बनवाने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। साथ ही बच्चों से बातचीत कर उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए शंकाओं का समाधान किया गया। जिलाधिकारी अनुज झा ने कहा कि कहा कि यातायात नियम का पालन करने से जान बच सकती है। लोग अपंग होने से बच सकते हैं। हर दिन देश में लाखों लोग हादसे का शिकार होते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ट्रैफिक नियमों की अनदेखी ही उजागर होती है। कम रफ्तार, नियमों का पालन ही सुरक्षित जिंदगी देता है। पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए व 4 पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है तो वाहन चलाने से बचना चाहिए और बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चलाना चाहिए। जागरूकता फ़ैलाने का केवल यही उद्देश्य है कि हम ज़्यादा से ज़्यादा दुर्घटनाओं को रोक सकें। जीवन बहुत कीमती है और हर कोई अपने घर में अहमियत रखता है और दुर्घटना होने से न केवल वही बल्कि उसका परिवार भी कष्ट उठता है। इसी क्रम में साइबर क्राइम विशेषज्ञ ओपी जायसवाल ने छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के लिए तमाम तरह की सावधानियां बताई। ठगी के शिकार होने से बचने की जानकारी देते हुए कहा कि आप लोग अगर मोबाइल इस्तेमाल करते हो तो बड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली का डीएम व एसपी ने सराहना किया। अंत में प्रधानाचार्य विनय श्रीवास्तव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश श्रीवास्तव व संचालन अब्दुल हक अंसारी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक देवेश सिंह, यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला, थानाध्यक्ष जलालपुर राजेश यादव, साइबर क्राइम विशेषज्ञ ओपी जायसवाल, कृपाशंकर यादव, अंकित श्रीवास्तव, विवेक सिंह, गौरव श्रीवास्तव के अलावा स्कूल के अध्यापक, अध्यापिकाएं, बच्चे आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent