JAUNPUR NEWS : जे वी वॉइस स्कैन पूरे शरीर का स्केन करती है: डा. हरेन्द्रदेव
JAUNPUR NEWS : जे वी वॉइस स्कैन पूरे शरीर का स्केन करती है: डा. हरेन्द्रदेव
जौनपुर। प्रेस क्लब चंडीगढ़ सेक्टर 27 में प्रेस कान्फ्रेंस हुई जहां विश्व का पहला स्मार्ट हेल्थ एप्लीकेशन जे वी वॉइस स्कैन जो पूरे शरीर का स्केन करती है। इसमें आवाज रिकॉर्ड करें एक नयी प्रणाली जो बीमारियों का निदान तथा बचाव जानने में मदद करती है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के गाइडलाइंस द्वारा निर्देशित है। यह विधा निरापद है। जौनपुर के डा. हरेंद्र देव सिंह कार्डियोलॉजिस्ट कृष्णा हार्ट केयर ने सह अनुसंधानकर्ता एवं आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया। इस विधा के मुख्य अनुसंधानकर्ता डा. महेश हूकमानी इसके अनुसंधान में 12 सालो से प्रयासरत थे! इस बाबत बताया गया कि आज इतने इंतजार के बाद जनता के बीच इस इस हेल्थ कार्य को समर्पित किया गया।
इस अनुसंधान की सारी रिसर्च एवं डाटा कलेक्शन कृष्णा हार्ट केयर, इनफर्टिलिटी एवं ट्रामा सेंटर जौनपुर पर हुई जिसमें हरेंद्रदेव सिंह, डा. मधु, डा. राबिन सिंह रिपेसमेंट सर्जन और उनकी टीम के सारे संसाधनों सहयोगियों के सहयोग से किया गया। 30 सेकंड के वायस सैंपल का उपयोग करके बीमारियों होने से पहले के चरणों में प्रारंभिक सटीक निदान प्रदान करती है। यह वॉइस रिकॉर्डर के समय बीमारी की 100 से अधिक बायोमारकर के साथ शरीर को भी स्कैन करती है और अंग में जो जोखिम गणना प्रतिरक्षा और विभिन्न स्वास्थ्य स्कोरिंग पर विश्लेषण प्रदान करती हैं! एप का लेटेस्ट वर्जन प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और फ्री डाउनलोड हमारी वेबसाइट से किया जा सकता है।
धारण ध्वनि सैंपल से स्वास्थ्य संबंधित जानकारी को प्राप्त किया जा सकता है। यह पहली बार है कि शरीर की अबृतियों का उपयोग बीमारियों के पूर्वा अनुमान और आकलन और गढ़ना उसके प्रबंधन में काम आएगा। सॉफ्टवेयर वाइब्रेशन मेडिसिन में यह मील का पत्थर साबित होगा। इस ऐप को जुपिटर वायएस स्कैन जेवी वायस स्कैन के नाम से जाना जाएगा और इसे सर्च करके उपयोग किया जा सकता है। पूरा ऐप डब्लूएचओ जिनेवा कन्वेंशन 1984 द्वारा निर्देश के अनुसार से विकसित किया गया है। पूरा कॉन्सेप्ट इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट परआधारित है। प्रोडक्शन कंपनी राइट्स पेटेंट प्रोटेक्शन कॉपी राइट प्रोटेक्शन के तहत संरक्षण में है। 5000 से अधिक ग्राहकों की सफलतापूर्वक इस ऐप से जांच किया गया है। यह डिवाइस भारत सरकार के तहत स्टार्टअप में पंजीकृत है। शीघ्र ही इस विधा को पूरे देश और दुनिया में उपलब्ध कराई जाएगी!
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।