Jaunpur News : जेसीआई शक्ति ने किया नये सदस्य का स्वागत
चंदन अग्रहरी
शाहगंज, जौनपुर। जेसी सप्ताह के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में जेसीआई शक्ति ने प्रियंका यादव को अपनी टीम में शामिल किया। टीम के सभी सदस्यों ने जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया। चेयरपर्सन पूनम जायसवाल ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। अध्यक्ष अनुपमा अग्रहरि ने बताया कि इनके साथ व सहयोग से टीम और ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। कार्यक्रम संयोजिका साजली आजमी ने बच्चों का कविता पाठ व कला प्रतियोगिता भी रॉयल कैम्ब्रिज स्कूल के परिसर में कराया।
संगीता अग्रहरी और मेघना वर्मा ने निर्णायक मंडल के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि सुमन गुप्ता ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सचिव कुसुम जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष आशा गुप्ता, रीता जायसवाल, पूजा अग्रहरी, शुभलक्ष्मी अग्रहरि, संगीता जायसवाल आदि उपस्थित रहीं।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 991855779