Jaunpur News : भाजपा जौनपुर नगर दक्षिणी के सभी बूथों पर मनायी गयी जयंती

Jaunpur News : भाजपा जौनपुर नगर दक्षिणी के सभी बूथों पर मनायी गयी जयंती

जौनपुर। एकात्म मानववाद के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक,शुचिता के आधारस्तंभ, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, राष्ट्र ऋषि दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिंतक और कुशल संगठनकर्ता थे। उनके जैसी महान विभूति का जन्म हिंदुस्तान में हुआ यह हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। उपरोक्त बातें पूर्व जिलाध्यक्ष व लोकसभा संयोजक अशोक श्रीवास्तव ने शक्ति केंद्र रामनगर में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कही। संगोष्ठी का आयोजन दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री व सभासद सरस गोंड के आवास पर हुआ जहां बताया गया कि भाजपा जौनपुर नगर दक्षिणी के सभी बूथों पर जयंती मनाई गई। बूथों पर मनाई जाने वाली जयंती में सभी बूथ अध्यक्षगण, शक्ति केंद्र संयोजक, नगर के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। पूर्व प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कहा कि दीनदयाल जी की मान्यता थी कि हिंदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है।

पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जब पंडित जी को 1968 में जनसंघ के अध्यक्ष पद पर बैठाया गया तो जनसंघ का संदेश लेकर वह दक्षिण भारत तक गए और लखनऊ से राष्ट्रधर्म नामक पत्रिका का संपादन कर जनसंघ और अपने विचारों को घर-घर तक पहुंचाया। नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप से प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद की प्रगतिशील विचारधारा देने वाले दीनदयाल उपाध्याय उत्कृष्ट संगठनकर्ता व नेता थे। सभासद दल के नेता नन्द लाल यादव ने कहा कि पंडित जी का मानना था कि गरीबों को रोटी देने की बजाय उन को रोटी पैदा करने की ताकत देना जरूरी है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव एवं संचालन नगर महामंत्री सतीश त्यागी ने किया। आए अतिथियों का आभार नगर उपाध्यक्ष डॉ कमलेश निषाद ने प्रकट किया। संगोष्ठी के पहले भाजपाजनों ने जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव की उपस्थिति में खरका कॉलोनी स्थित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। संगोष्ठी के पश्चात उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

इस अवसर पर निवर्तमान नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, सोशल मीडिया जिला संयोजक सिद्धार्थ राय, राकेश सिंह, रिशु सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र, जय विजय सोनकर, बसंत प्रजापति, राजेश कनौजिया, अभिषेक श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा, संदीप जायसवाल, सुधांशु विश्वकर्मा, रोहित प्रजापति, राहुल निषाद, जगमेंद्र निषाद, विपिन सिंह, महेश गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, मोहित कश्यप, आलोक श्रीवास्तव, जटाशंकर त्रिपाठी, मनीष श्रीवास्तव, ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवकमल मौर्य, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा तिवारी, प्रियंका श्रीवास्तव, हरेंद्र गोंड, बृजेश गौड़, शिव कुमार मौर्य, संतोष मौर्य, योगेश गोंड, आकाश, मनोज गौड़, प्रेमा देवी, प्रमिला, सोनम गोंड, काजल, ध्रुवराज गौतम, परमानंद मिश्रा सहित तमाम भाजपाजन उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent