Jaunpur News: जन विश्वास यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत
प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र व मण्डलाध्यक्ष तारा प्रणय ने भारी जनसमूह के साथ किया स्वागत
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। भाजपा की जन विश्वास यात्रा का रथ रविवार को शाहगंज से चलकर विकास खण्ड सुइथाकला क्षेत्र में पहुंचा जहां पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। स्वागत के क्रम में लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित अर्सिया मोड़ पर क्षेत्र पंचायत सदस्य व भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष तारा प्रणय तिवारी ने भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
रूधौली बाजार मे प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी तथा भाजपा उपाध्यक्ष राकेश वर्मा द्वारा सैकड़ों लोगों के साथ माला फूल से यात्रा का स्वागत किया गया। उपस्थित अतिथियों ने अपने सम्बोधन में कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा हीं एक ऐसी पार्टी है जो सर्व समाज को साथ लेकर चल रही है। भारी जनसमूह को देखकर उन्होंने शाहगंज विधानसभा के कार्यकर्ताओं का आभार प्रगट किया। जन विश्वास यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में कौशाम्बी के सांसद विनोद सोकर, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, महामंत्री सुशील मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।