Jaunpur News : इंद्रदेव यादव बने शाहगंज विधानसभा के बसपा प्रभारी
Jaunpur News : इंद्रदेव यादव बने शाहगंज विधानसभा के बसपा प्रभारी
बसपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सुइथाकला, जौनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर पार्टी कोआर्डिनेटर डा. विजय प्रताप ने कछरा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा वरिष्ठ बसपा नेता इंद्रदेव यादव को आगामी विस. चुनाव में शाहगंज का प्रभारी नियुक्त किया है। लखनऊ पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को मंडल के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में उक्त कार्यवाही हुई।
पहली बार लखनऊ से गृह जनपद आने पर जनपद सुल्तानपुर के बार्डर सूरापुर, गलगलाशहीद, रुधौली, रामनगर, सरायमोहिउद्दीनपुर, बड़ागांव सहित दर्जनों जगह पर माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि मुखिया का आशीर्वाद रहा तो शाहगंज विधानसभा में सर्वसमाज व पार्टी हित के सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से झूठ बोलकर सरकार बनाई। हमें बसपा प्रमुख मायावती के कल्याणकारी और सर्व समाज के हित में किए गए अच्छे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है और बसपा ने हमेशा सवर्ण समाज को भी सम्मानित करने का काम किया है और आगे भी करती रहेगी।
हमारी पार्टी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के ध्येय वाक्य पर कार्य करती है। भाजपा की सरकार पर निशाना साधते हुवे कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गांव, किसान और गरीबों, दलितों से दूर है। वह पूंजीपतियों के हाथों में खेल रही है। कानून व्यवस्था खराब है। विकास कार्य ठप पड़े हैं। कार्यक्रम में बसपा नेता मनीष कुमार सिह, गब्बर सिंह, राजेश यादव, विजय बहादुर यादव, धर्मेंद्र सिंह, फौजी, लल्लू मिश्रा, मनबोध प्रधान, पप्पू विन्द, अखिलेश तिवारी सहित सैकड़ो उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।