Jaunpur News : भारत की पहली महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले का मना 142वां जन्मदिवस
सिंगरामऊ, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कवेली गांव मे माँ सावित्री बाई फुले कोचिंग संस्थान द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सावित्री बाई फुले का जन्मदिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अथिति जिला पंचयात सदस्य रंजीत राजा ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की और भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री फुले के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम आयोजक अध्यापक रामदीन भारती ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुभाष यादव, शीतला प्रसाद, नितिन राठौर, लालमनी गौतम, पृथ्वी हरिजन सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।